Loading...

बर्फ देखने के लिए कोकसर में उमड़े सैलानी, जमकर की मस्ती

Ankita • 29 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ लाहौल-स्पीति

हिमाचल प्रदेश का जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के स्नो प्वाइंटों में सैलानियों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। पर्यटकों ने चंद्रा घाटी के कोकसर स्नो प्वाइंट का रुख कर दिया है। यहां अटल टनल होकर हजारों पर्यटक बर्फ देखने के लिए पहुंच रहे हैं।

कोकसर में पर्यटकों के आने से यहां पर्यटन कारोबारियों के चेहरे भी खिल गए हैं। कुछ सैलानी कोकसर में ट्यूब पर स्लाइडिंग करते नजर आए, जबकि पर्यटकों ने स्कीइंग का भी लुत्फ उठाया। सुहावने मौसम के बीच सैलानियों ने बर्फ के बीच जमकर मस्ती की।

सैलानियों ने यादगार लम्हों को अपने कैमरों और मोबाइल में भी कैद किया। जनवरी के अंतिम सप्ताह में शनिवार और रविवार को सैलानियों ने कोकसर में दस्तक दी। बर्फ देखने की चाह में अटल टनल रोहतांग से होकर दो दिनों में हजारों की संख्या में पर्यटक वाहन नाॅर्थ पोर्टल, कोकसर पहुंचे।