बलजीत कौर की मौत की खबर निकली अफ़वाह, अन्नपूर्णा चोटी से की जा रही रेस्क्यू
HNN/ सोलन
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले की पवर्तारोही बलजीत कौर की मौत की खबर अपवाह निकली है। बता दें अन्नपूर्णा बैस कैंप से बलजीत कौर लापता हो गई थी। लेकिन अब उन्हें तलाश लिया गया है। बता दें आज मंगलवार को हिमाचल प्रदेश में उनके निधन की खबरें आने के बाद अब नेपाली मीडिया के तरफ से उनके जिंदा होने की जानकारी दी है।
नेपाली मीडिया ने उनके जिंदा होने की खबर साझा की और बताया कि बलजीत कौर को रेस्क्यू किया जा रहा है। गौतरलब है कि अन्नपूर्णा दुनिया की 10वीं सबसे ऊंची चोटी है और बलजीत कौर ने इसे बिना ऑक्सीजन के फतेह किया था। वह कैंप से वापस लौट रही थी और इस दौरान लापता हो गई हैं। सोलन जिला प्रशासन को फिलहाल इस घटना की जानकारी नहीं है।एवरेस्ट टुडे ने ट्विटर पर इसकी पुष्टि की है।