लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बस की चपेट में आने से बाइक चालक की हुई मौत

PARUL | 30 अक्तूबर 2023 at 2:53 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/हमीरपुर

जिला हमीरपुर में पुलिस चौकी भोटा के अंतर्गत आने वाली पीएनबी बैंक की शाखा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है जहां बस की चपेट में आने से एक बाइक चालक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 21 वर्षीय मनीष कुमार पुत्र राज कुमार धमरोल गांव के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, भोटा में रविवार शाम को दहशरा पर्व मनाया जा रहा था। जिसके चलते सड़क पर लोगों और वाहनों की भारी भीड़ थी। इसी दौरान मनीष कुमार बाइक पर सवार होकर जा रहा था कि अचानक बस की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। बता दें कि मृतक युवक कुरियर ब्वॉय का काम करता था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

सुचना के मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज किया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेज दिया है। एएसपी अशोक कुमार वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]