Loading...

बस में सवार व्यक्ति से 1.060 किलोग्राम चरस पकड़ी

SAPNA THAKUR • 9 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला में पुलिस ने बस में सवार एक व्यक्ति से भारी मात्रा में चरस बरामद की है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की शिनाख्त केशव कुमार पुत्र अशोक कुमार गांव व डाकघर चांदनी तहसील मेहन्द्रनगर, जिला कंचनपूर महाकाली आंचल के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुंदरनगर पुलिस के मुख्य आरक्षी भानू प्रताप के नेतृत्व में टीम ने बिंद्रावनी के पास नाका लगा रखा था। इस दौरान कुल्लू से मंडी आ रही प्राइवेट बस (HP33D 4444) को जाँच के लिए रुकवाया। पुलिस जब जाँच करने लगी तो केशव कुमार के बैग की तलाशी ली। इस दौरान 1.060 किलोग्राम चरस बरामद हुई।