Loading...

बस में ही बैठे एक व्यक्ति ने कंडक्टर का पैसों से भरा बैग किया चोरी, आरोपी फरार

Ankita • 14 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला में एक चोरी की वारदात पेश आई है, यहां कोई अज्ञात शातिर प्राइवेट बस से कंडक्टर का पैसों से भरा बैग लेकर फरार हो गया है। बस के मालिक कुलवीर सिंह गिल ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वही शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में बस के मालिक ने बताया कि लक्कड़ बाजार बस स्टैंड में ऊपरी शिमला के उरठू रूट पर जा रही प्राइवेट बस विशाल ट्रैवलर्ज में कंडक्टर के बैग में लगभग 25 हजार रुपए की नकदी और ई-टिकटिंग मशीन भी थी, जिसे बस में ही बैठा कोई अज्ञात व्यक्ति चुराकर फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि कंडक्टर बस में बैठी अन्य सवारियों का सामान बस की डिग्गी में रखने के लिए गया तो उसने अपना पैसों से भरा बैग सीट पर ही छोड़ दिया था और मौके का फायदा उठाकर बस में ही बैठा एक व्यक्ति उसे लेकर रूल्दूभट्टा की और भाग गया।

बस में बैठे अन्य लोगों ने उसे पकड़ने की बहुत कोशिश की परंतु सफलता हाथ नहीं लगी। बस के मालिक ने पुलिस से जल्द ही आरोपी को पकड़ने की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।