Loading...

बस सवार 2 युवकों को चिट्टे सहित किया गिरफ्तार

Ankita • 24 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ हमीरपुर

जिला हमीरपुर की भोटा पुलिस चौकी के अंतर्गत झिरालड़ी के पास पुलिस ने बस सवार 2 युवकों को चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है।

आरोपियों की पहचान अभिषेक कटोच पुत्र केवल चंद निवासी लुंडरी डाकघर धनवीं जिला हमीरपुर और हिमांशु शर्मा (29) पुत्र राज कुमार शर्मा निवासी गांव बल्ह डाकखाना टाऊन भराड़ी जिला हमीरपुर के रूप में हुई हैं।

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक सीटीयू की बस रूट चंडीगढ़-बैजनाथ की सीट नंबर 4 और 5 पर बैठकर ऊना से हमीरपुर की तरफ आ रहे थे। इन दोनों युवकों के बारे में गुप्त सूचना पहले ही मिल गई थी।

इसी आधार पर पुलिस ने बस को झिरालड़ी के पास तलाशी के लिए रोका और इन दोनों युवकों से 2.36 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। मामले की पुष्टि पुलिस चौकी भोटा के प्रभारी एएसआई राजेश शर्मा ने की है।