बस स्टैंड पर खड़ी निजी बस में लगी आग, पीड़ित को लाखों का नुक्सान

HAMIRPUR-1.jpg

HNN/ हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में बस स्टैंड पर एक भीषण अग्निकांड का मामला सामने आया है, यहां अचानक आग लगने से एक निजी बस जलकर राख हो गई है। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

जानकारी के मुताबिक, रात करीब साढ़े आठ बजे हमीरपुर बस स्टैंड पर एक निजी बस में अचानक आग लग गई। आशंका जताई जा रही है कि पटाखों की वजह से बस में आग लगी। आग लगने से बस मालिक को लाखों रुपये का नुक्सान हुआ है।

हालाँकि गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त बस में कोई भी मौजूद नहीं था अन्यथा कोई बड़ा हादसा पेश आ सकता था। अग्निशमन अधिकारी हमीरपुर राजेंद्र चौधरी द्वारा खबर की पुष्टि की गई है।