Loading...

बाइक और कार के बीच हुई जोरदार टक्कर, एक युवक बुरी तरह जख्मी

Ankita • 4 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ हमीरपुर

जिला हमीरपुर में नेशनल हाईवे-103 पर भोटा पेट्रोल पंप के पास एक बाइक और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक जख्मी हुआ है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार की टांगों पर गंभीर चोटें आई हैं।

घायल युवक को भोटा पीएचसी के बाद हमीरपुर मेडिकल अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। घायल युवक की पहचान अंकुश निवासी भवारना के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार युवक पालमपुर से चंडीगढ़ जा रहा था। इस दौरान पेट्रोल पंप के नजदीक एनएच मार्ग पर जाहू से भोटा की तरफ आ रही कार के साथ बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसे में बाइक सवार युवक बुरी तरह से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। भोटा पुलिस सहायता कक्ष के प्रभारी राजेश शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।