बाइक और स्कूटी के बीच जोरदार भिड़ंत, एक घायल

By Ankita Published: 7 Feb 2023, 4:05 PM | Updated: 7 Feb 2023, 4:05 PM 1 min read

HNN/ मंडी

जिला मंडी के सुंदरनगर में एक सड़क हादसा पेश आया है, यहां एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी चालक को काफी चोटे आई है। आस-पास मौजूद लोगों द्वारा उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल की पहचान नरेंद्र कुमार पुत्र सुखराम निवासी गांव व डाकघर चतरोखरी तहसील सुंदरनगर के रूप में हुई है।

नरेंद्र ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी गई शिकायत में नरेंद्र ने बताया कि वह अपनी स्कूटी पर सवार होकर धनोटू से सुंदरनगर की ओर जा रहा था।

इस दौरान तेज रफ़्तार बाइक चालक वैभव ठाकुर पुत्र प्रदीप ठाकुर निवासी गांव सरकाघाट ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद नरेंद्र को घायल अवस्था में स्थानीय अस्पताल मंडी ले जाया गया। मामले की पुष्टि एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने की है।