Loading...

बाइक की ट्रैक्टर ट्राॅली के साथ हुई टक्कर, 27 वर्षीय युवक की मौत

Ankita • 22 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर में नेशनल हाईवे-103 शिमला-मटौर पर निहारी चौक के समीप एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां ट्रैक्टर के पीछे लगी ट्राॅली से एक बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक चालक की जान चली गई है।

मृतक की पहचान रोहताश दत्ता (27) पुत्र एसके दत्ता निवासी गांव मसेरडू डाकघर डिडवीं टिक्कर जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, निहारी चौक के समीप एक ट्रैक्टर सड़क किनारे टायर पंचर वाले के पास शनिवार सुबह खड़ा हुआ था। इस दौरान एक बाइक चालक घुमारवीं की तरफ से आया और ट्रैक्टर के पीछे लगी ट्राॅली से टकरा गया।

हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे घुमारवीं अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं चन्द्रपाल सिंह ने की है।

Related Topics: