Loading...

बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने से युवक की मौत, एक घायल

SAPNA THAKUR • 22 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू के बदाह में मोटरसाइकिल के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण एक युवक की मौत हो गई है। इसके अलावा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विकास कुमार पुत्र भगत राम निवास शुरड़ तहसील भुंतर मोटरसाइकिल (PB-02BY 5664) पर सवार होकर आर्यन निवासी कहूधार जिला कुल्लू के साथ भुंतर से कुल्लू की ओर आ रहा था।

इसी दौरान जैसे ही मोटरसाइकिल कुल्लू जिले में शहर से करीब 3 किलोमीटर दूर बदाह में पहुंची तो चालक अचानक वाहन से संतुलन खो बैठा जिस कारण मोटरसाइकिल सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस प्रशासन को सूचित किया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और दोनों युवकों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने विकास कुमार को मृत घोषित कर दिया जबकि आर्यन का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में चल रहा है।