Loading...

बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने से युवक की मौत, 3 माह पहले ही हुई थी शादी

SAPNA THAKUR • 31 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला मंडी के उपमंडल जोगिंद्रनगर में बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण एक युवक की मौत हो गई है। युवक की मौत के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सूरज (27) पुत्र दीपक कुमार निवासी जोगिंद्रनगर शनिवार सुबह बाइक पर सवार होकर घरमेहड़ की ओर जा रहा था।

इस दौरान जैसे ही चालक जोगेंद्रनगर-मच्छयाल-सरकाघाट मार्ग पर वार्ड नंबर-3 आदर्श कॉलोनी में पहुंचा तो अचानक उसकी बाइक स्किड हो गई जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा युवक को सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि सूरज की शादी 3 माह पहले ही हुई थी और वह मार्केटिंग का काम करता था। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पदम लोकेंद्र नेगी ने बताया कि बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवक की मौत हुई है। युवक के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।