HNN/सोलन
जिला सोलन में मुख्य न्यायिक न्यायाधीश रमणीक शर्मा की अदालत ने बाइक को टक्कर मारने के मामले में आरोपी को छह माह के कारावास की सजा सुनाई है। दोषी की पहचान रिंकू पुत्र दलीप सिंह निवासी गांव पाब तहसील कमराऊ जिला सिरमौर के रूप में हुई है।
बता दें मामला 31 अगस्त 2020 का है। जब सरिता ने पुलिस थाना सदर सोलन में दोषी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह अपने पति के साथ बाइक पर सावर होकर जा रही थी। इसी दौरान एक पिकअप तेज रफ्तार में गलत दिशा से आई और उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
जिसके बाद पुलिस ने शिकायतकर्ता के आधार पर मामला दर्ज किया और जाँच शुरु की। जिसके बाद हेड कांस्टेबल देवेंद्र कुमार ने अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। अदालत में 13 गवाहों को पेश किया गया। अदालत में आरोपी का दोष साबित होने पर उसे तीन अलग-अलग धाराओं में छह माह के साधारण कारावास की सजा सुनाई है।

