बाइक चालक ने सड़क पार कर रही महिला को मारी टक्कर, बुरी तरह जख्मी
HNN/हमीरपुर
जिला हमीरपुर में सदर पुलिस थाना के तहत हमीरपुर बस स्टैंड के पास एक हादसा पेश आया हैं। जहां एक बाइक चालक ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला बुरी तरह से घायल हुई है। घायल महिला की पहचना 45 वर्षीय सुषमा निवासी नेपाल के रूप में हुई है। तो वहीं बाइक चाक की पहचान विजय सिंह निवासी हमीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, सुषमा मूल रूप से नेपाल की रहने वाली है जो बीते कुछ वर्षों से हमीरपुर में ही रह रही है। जब वीरवार को सुषमा बस स्टैंड के पास सड़क पार कर रही थी तभी अचानक एक बाइक चालक ने उसे टक्कर मार दी और वह घायल हो गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा उसे उपचार के लिए डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले जाया गया।
साथ ही हादसे की सुचना पुलिस को दी गई। अस्पताल में उपचार के दौरान डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर बताई है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।