बाइक चोरी के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार
HNN/ऊना
जिला ऊना में पुलिस ने बाइक की चोरी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान पंकज कुमार निवासी हमीरपुर और राजवीर सिंह निवासी जालंधर के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों का आपस में जीजा-साला का रिश्ता है।
बता दें कि बाइक चालक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि 30 अगस्त को रीजनल अस्पताल ऊना के परिसर से उसकी बाइक चोरी हुई है। जिसके बाद पुलिस ने मामले की ने जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को बाइक सहित गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया।
मामले की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार भाटिया ने की है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी कर ली गई है।