Loading...

बाइक ने राहगीर महिला को मारी टक्कर, घायल

PARUL • 14 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में गगल के मांझी पुल पर एक हादसा पेश आया है। यहां एक बाइक चालक ने राहगीर महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला घायल हो गई है। घायल महिला की पहचान शिल्पा अब्दुलापुर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, महिला अपने पति के साथ मांझी पुल पर स्कूटी खड़ी करके सड़क पार करने लगी तो एक बाइक चालक, जो कि सनौरा की तरफ से आया, उसने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला घायल हो गई।

जिसके बाद उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज टांडा ले जाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बाइक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। गगल पुलिस थाना से जांच अधिकारी भूपी ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।