लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बाइक व पुलिस बस की जोरदार भिड़ंत, दो युवक घायल

PRIYANKA THAKUR | 7 दिसंबर 2022 at 11:02 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / मंडी

जिला मंडी के गोहर उपमंडल में देर शाम एक बाइक और पुलिस बस की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक जख्मी हुए हैं। इनमें से एक युवक की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। बाइक सवारों की पहचान खेमराज (25) , घनश्याम (24) गांव कलस डाकघर गोहर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार हिमाचल पुलिस की बस गोहर से चैलचौक की ओर जा रही थी। जैसे ही बस रोजगार कार्यालय के समीप पहुंची तो बाइक की बस के साथ टक्कर हो गई। जिस कारण बाइक पर सवार दोनों युवक घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने तुरंत सिविल अस्पताल गोहर पहुंचाया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जहां से एक युवक को गंभीर हालत में नेरचौक मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया है। मामले की पुष्टि एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]