बाइक सवार को पास देते हुए सड़क पर पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौत
HNN/कांगड़ा
हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। प्रदेश में आए दिन कई दर्दनाक सड़क हादसे पेश आ रहे है। मामला जिला कांगड़ा का है। जहां बैजनाथ के साथ लगते बैजनाथ भट्टू सडक़ पर बाइक सवार को पास देते ही ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान विजय मेहरा निवासी लघुं के रूप में हुई है।
बता दें कि विजय कुमार लंघू पंचायत के वार्ड पंच होने के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के बूथ स्तर के सोशल मीडिया प्रभारी भी थे। उनके दो बेटे हैं, जिनकी उम्र मात्र 12 तथा 10 साल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विजय मेहरा भट्टू से बैजनाथ की ओर आ रहा था। इसी दौरान सडक़ से आ रहे बाइक सवार को पास देते ही उसका ट्रैक्टर पलट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
जिसके बाद घायलावस्था में उसे बैजनाथ अस्पताल लाया गया जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसे परिजनों को सौंप दिया। उनकी अचानक हुई मौत से परिवार में दुःख का माहौल है। वहीं उनके निधन पर पूर्व विधायक मुल्क राज प्रेमी, सकड़ी पंचायत के उपप्रधान कुलदीप, नलोच वार्ड पंच सुमन भंडारी ने गहरा दुख जताया है।