बाइक सवार दो युवक चरस सहित गिरफ्तार
HNN/कुल्लू
जिला कुल्लू में पुलिस थाना सैंज की टीम ने दो युवकों को 180 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी युवकों की पहचान पूर्ण चंद (27) पुत्र मंगलू राम निवासी गांव व डाकघर कलहनी तहसील थुनाग जिला मंडी व दीवान चंद (21) पुत्र शोभा राम निवासी गांव ढिंगचा डाकघर गुशैणी तहसील बंजार जिला कुल्लू के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना सैंज की टीम ने लारजी फॉरेस्ट चेकपोस्ट के पास नाकाबंदी की हुई थी।
इस दौरान उन्होंने एक बाइक (HP- 87- 0867) को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान बाइक सवार दो युवकों से 180 ग्राम चरस बरामद हुई। एसपी क़ुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने मामले की पुष्टि की है।