बाइक सवार युवक को हेरोइन सहित किया गिरफ्तार
सांकेतिक इमेज
HNN/ऊना
जिला ऊना में पुलिस थाना अंब की टीम ने एक बाइक सवार को 1.30 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना अंब की टीम ने मुबारिकपुर में गगरेट रोड पर रेलवे पुल के पास गुप्त सूचना के आधार पर एक बाइक सवार को तलाशी के लिए रोका। तलाशी के दौरान बाइक की सीट के नीचे छुपाकर रखी गई 1. 30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
जिसके बाद उन्होंने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। एसडीपीओ अंब डॉ. वसुधा सूद ने मामले की पुष्टि की है।