लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बाइक सवार शख्स ने युवक पर तेजधार हथियार से किया हमला, आरोपी मौके से फरार

PARUL | 4 सितंबर 2023 at 11:08 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा के उपमंडल पालमपुर में राम चौक इलाके से एक मामला सामने आया है जहां बीती शाम को एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला किया गया है। वहीं इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके पर ही फरार हो गया। पुलिस सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित युवक के बयान दर्ज किए।

बता दें कि पीड़ित वैटर्नरी काॅलेज पालमपुर में प़ढाई कर रहा था। पीड़ित बीती शाम को फिल्म देखने के लिए थिएटर गया था जब वह थिएटर से वापिस से लौट रहा था तो वहां बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और अचानक उन युवकों में से एक ने उस पर तेजधार हथियार से हमला किया गया। जिसके बाद आरोपी मौके पर फरार हो गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

स्थानीय लोगों ने जब यह देखा तो घटनास्थल पर लोग इकट्ठा हो गए और इस घटना की सुचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित से हमले के बारे में बयान लिया। जिसके बाद उसे उपचार के लिए मेडिकल के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। लोकेंद्र सिंह नेगी पुलिस अधिकारी पालमपुर द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

हालांकि आरोपी युवक की भी पहचान कर ली है। लेकिन अभी तक आरोपी को नहीं पकड़ा गया है। उम्मीद लगाई जा रही है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]