बाइक सवार 2 युवकों से चिट्टा बरामद, गिरफ्तार
चिट्टे का नशा करने से 22 वर्षीय युवक की मौत, विसरा जांच होगी
HNN/ ऊना
जिला ऊना के तहत पुलिस ने बाइक पर सवार 2 युवकों को 4.82 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सतनाम सिंह निवासी गग डाकघर जिन्दबड़ी और चरणजीत कुमार निवासी महलवां डाकघर सुखसाल तहसील नंगल जिला रोपड़ पंजाब के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम भटोली रोड पर बहड़ाला में नाकाबंदी पर मौजूद थी। इस दौरान टीम ने एक बाइक को जांच के लिए रुकवाया। पुलिस को देखकर वह घबरा गए। जब शक के आधार पर उनकी तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से 4.82 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
लिहाजा पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी ऊना राकेश सिंह ने की है।