Loading...

बागवानी मंत्री ने आपदा राहत कोष के लिए 2.51 लाख रुपए का चेक किया भेंट

Ankita • 12 Aug 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश बागवानी सेवा संघ की ओर से आपदा राहत कोष के लिए 2.51 लाख रुपए का चेक भेंट किया।

मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के योगदान से संकट की घड़ी में जरूरतमंदों को मदद मिलेगी।

इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा, निदेशक बागवानी संदीप कदम और बागवानी विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।