बाजार में भड़की आग, मचा हड़कंप, दो दुकानें आई चपेट में…
पटाखे की चिंगारी से पंचायत घर के बरामदे में लगी आग, स्थानीय लोगों ने पाया काबू
HNN / कुल्लू
जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के जरी बाजार में आग लगने की सूचना मिली है। आग लगती देख बाजार में मौजूद लोगो में हड़कंप मच गया। अभी तक मिली सूचना के अनुसार दो दुकानें आग की जद में आई है। इसमें किरयाने की दुकान में आग लगने से जहाँ लाखों रुपये का नुक्सान हुआ है। तो वही , दूसरी दुकान में आंशिक नुक्सान हुआ है।
दमकल टीम ने आसपास के घरों व अन्य दुकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना जैसे ही दमकल विभाग को मिली वह तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। आग लगने से तीन लाख 50 हज़ार रुपये के नुक्सान का आकलन किया गया है।
वही, पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई है, आग कैसे लगी अभी पता नही चल पाया है। मामले की जाँच जारी है।