बाप-बेटे ने निगला जहरीला पदार्थ, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रैफर
HNN/हमीरपुर
जिला हमीरपुर से एक हैरानी का मामला सामने आया है जहां पिता और बेटे दोनों ने ही कोई जहरीला पदार्थ खा लिया है। जिससे दोनों की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हमीरपुर रैफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, पिता और बेटा दोनों करेर पंचायत में दोनों किराए के मकान में रहते हैं और दोनों ही दिहाड़ी मजदूरी का काम करते हैं। जब दोनों बाप-बेटा घर पर थे उनके बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। जिस दौरान युवक ने गुस्से में आकर गलती से कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया।
जिससे कुछ देर बाद उसकी तबीयत खराब होने लगी और उसे उपचार के लिए पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोटा में ले जाया गया। तो वहीं युवक के पिता ने भी बेटे के जहर खाने के बाद खुद भी कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया।
जिसके बाद उन्हें भी प्राथमिक उपचार दिया गया और दोनों बाप-बेटे को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के लिए रैफर कर दिया गया। मामले की पुष्टि भोटा पीएचसी के डॉक्टर ऋषभ द्वारा की गई।