लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा!

PARUL | 19 अक्तूबर 2024 at 2:37 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

मुंबई पुलिस ने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की जांच में एक बड़ा खुलासा किया है। जांच में पता चला है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार पाकिस्तान से आए थे। ये हथियार राजस्थान से मुंबई लाए गए थे। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये हथियार कहां से आए थे और किसने लाए थे।

बाबा सिद्दीकी की हत्या 12 अक्टूबर को दशहरा की रात को हुई थी। उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के ऑफिस के पास फायरिंग हुई थी। तीन हमलावर थे, जो ऑटो से आए थे। दो हमलावरों को पुलिस ने पकड़ लिया था, लेकिन एक फरार हो गया था। जांच में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के शामिल होने की बात सामने आई है।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्हें बाबा सिद्दीकी और जीशान सिद्दीकी दोनों को मारने के लिए कहा गया था। अगर मौका न मिल पाए तो जो सामने आ जाए उस पर गोली चला देना था। हमलावरों को ढाई-तीन लाख रुपये मिलने वाले थे, लेकिन डिमांड एक करोड़ रुपये की रखी गई थी। आरोपी एक महीने से मुंबई के कुर्ला में किराये का घर लेकर रहते थे और बाबा-जीशान सिद्दीकी के घर और ऑफिस की रेकी करते थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]