लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बारात से वापस लौट रहे लोगों की कार हुई हादसे का शिकार, एक की मौत, चार घायल

PRIYANKA THAKUR | 3 दिसंबर 2022 at 9:07 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / शिमला

सिरमौर और शिमला जिला के सीमांत क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां एक कार हादसे का शिकार हो गई है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि 4 लोग घायल हुए हैं।

मृतक व्यक्ति की पहचान 35 वर्षीय मेघराज पुत्र मदन सिंह निवासी कुपवी जिला शिमला के रूप में हुई है। जबकि घायल लोगों में रिंकू पुत्र भगत सिंह, सूर्य पुत्र अत्तर सिंह, राई सिंह पुत्र मोही राम, जगदीश राणा पुत्र छज्जू राम शामिल है है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जानकारी के अनुसार सभी लोग गांव बाग (कुपवी) में शादी समारोह से वापस अपने गांव धार चांदना आ रहे थे। गाड़ी में 5 लोग सवार थे, जैसे ही गाड़ी धार कैंची के समीप पहुंची अचानक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी खाई में गिर गई।

हादसे की सूचना जैसे ही आसपास मौजूद लोगों को मिली उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर गाड़ी सवार सभी लोगों को खाई से बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल ले आए। यहां एक व्यक्ति की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई 4 लोगों का उपचार अस्पताल में जारी है।

उधर , कुपवी एसडीएम नारायण चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक के परिजनों को प्रशासन की तरफ से 10 हजार व घायलों को पांच-पांच हजार की फौरी राहत प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]