Loading...

बारिश के चलते आज बंद रहेंगे हिमाचल के सभी कोर्ट

Ankita • 10 Jul 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को माननीय उच्च न्यायालय और हिमाचल प्रदेश राज्य में जिला न्यायपालिका के सभी न्यायालयों में अवकाश रहेगा। भारी बारिश के चलते न्यायिक कार्य नहीं हो पाएंगे।

अधिकारियों ने यह सूचित करने का निर्देश दिया है कि लगातार बारिश के कारण वादकारियों, वकीलों, कर्मचारियों और न्यायिक अधिकारियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अवकाश के स्थान पर भविष्य में किसी अन्य गैर-कार्य दिवस को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में कार्य दिवस घोषित किया जाएगा।

प्रदेश में इतनी भयंकर बारिश हो रही है कि घरों से बाहर निकलना खतरे से खाली नहीं है। इसीलिए भारी बारिश व मौसम के बिगड़ते हालात को देखते हुए सोमवार को प्रदेश के सभी कोर्ट को बंद रहेंगे।