लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बाहरी आम व्यापारियों से एपीएमसी जल्द वसूलेगी एक फीसदी मार्केट फीस

Ankita | 8 अगस्त 2024 at 8:49 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

एक हजार टन से भी ज्यादा होता है सिरमौर में आम का कारोबार, बाहरी व्यापारी सरकार को लगा रहे लाखों रुपये का चूना

HNN/ नाहन

एक ओर जहां प्रदेश में सरकार को सेब से करोड़ों रुपये की आमदनी हो रही है तो वहीं बाहरी राज्यों से आम के बगीचों को ठेके पर लेने वाले ठेकेदार मोटी चांदी कूट रहे हैं। एपीएमसी के द्वारा इस तरह के फलों पर एक फीसदी मार्केट फीस निर्धारित है, लेकिन अभी तक आम को इससे बाहर रखा गया है। एपीएमसी जिला सिरमौर के अध्यक्ष सीताराम शर्मा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने बताया कि इस बार बोर्ड की मीटिंग में यह मुद्दा प्रमुखता से रखा जा रहा है। आने वाले समय में आम के ऊपर बाहरी व्यापारियों से एक फीसदी मार्केट फीस वसूले जाने का प्रावधान रखा जाएगा। उन्होंने ये भी साफ किया कि ऐसा भी नहीं है कि मार्केट फीस को एग्जंप्ट (छूट) किया गया है। लेकिन जो पेटी बगीचे के पैक होकर बैरियर से बाहरी राज्य की ओर निकलेगी, उस पर टैक्स लिया जा सकता है।

सीताराम शर्मा ने बताया कि एपीएमसी के पास स्टाफ और वाहन की बड़ी कमी चल रही है। इसका फायदा बाहरी राज्यों के व्यापारी उठा रहे हैं। जिला सिरमौर के ऐसे कुछ बैरियर हैं, जहां पर एपीएमसी का स्टाफ नियुक्त नहीं है। ये मुद्दा बोर्ड के साथ साथ सरकार के समक्ष भी उठाया जाएगा, ताकि, खाली पड़े पदों को भरा जा सके। साथ ही फ्लाइंग स्क्वायड के लिए वाहन भी सुनिश्चित किया जा सके।

बता दें कि जिला सिरमौर में सरकारी बगीचों के अलावा निजी भूमि पर भी आम के बड़े बगीचें हैं, जिन्हें बाहरी राज्यों से आने वाले आम के व्यापारी लाखों रुपये के ठेके पर लेते हैं। सिरमौर का आम पश्चिम बंगाल, नेपाल, भूटान समेत देश के बड़े राज्यों में पहुंच रहा है, लेकिन इसकी एवज में सरकार को एक रुपये की कमाई भी नहीं हो रही है।

नाहन तहसील के विक्रमबाग में चल रहे एक निजी बगीचे की बात करें तो यहां से 500 टन से अधिक विभिन्न प्रजातियों के आम निर्यात किए जाते हैं, यहां ये भी बता दें कि सिरमौर में तीन हजार हेक्टेयर सरकारी और निजी भूमि पर आम की पैदावार होती है। बावजूद इन सबसे सरकार को कोई फायदा नहीं हो रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]