Loading...

बिजली का बिल इतने मार्च तक करवाएं जमा अन्यथा कटेगा मीटर….

Ankita • 13 Mar 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला के जुन्गा विद्युत उपमंडल के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने बिजली बिल जमा नहीं करवाए है। ऐसे उपभोक्ता 12 मार्च तक अपना बिल ऑनलाइन अथवा जुन्गा कार्यालय में जमा करवाएं।

बिल जमा न होने की सूरत में उपभोक्ता का मीटर बिना किसी नोटिस से काट दिया जा सकता है। यह जानकरी सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल जुन्गा कमलदेव शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि कुछ उपभोक्ताओं ने पिछले कुछ माह से बिजली बिल जमा नहीं करवाएं है।

उन्होंने उपमंडल के अंतर्गत आने वाले गांव डुब्लु, बलोग, नोहा, कोटी, मुंडाघाट, पीरन, ट्रहाई, आंजी, शलोठ, जनेडघाट सहित अनेक गांव के उपभोक्ताओं से अपने बिजली बिल जमा शीघ्र जमा करवाने की आग्रह किया है।