Loading...

बिजली का बिल जमा नहीं करवाने वाले 316 उपभोक्ताओं के कटेंगे कनेक्शन

Ankita • 17 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN/ चंबा

जिला चंबा में विद्युत उपमंडल नंबर 2 के अंतर्गत बिजली के बिल का भुगतान नहीं करने वाले 316 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन अस्थाई रूप से काटने के आदेश जारी किए गए हैं। यह जानकारी सहायक अभियंता विद्युत अजय कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि खजियार के 64, चनेड़ के 68, सरोल के 117, मरेडी के 36 तथा साहू के 31 विद्युत उपभोक्ता शामिल हैं।

इन उपभोक्ताओं ने अपने बिजली बिल को जमा नहीं करवाया है। जिसकी कुल धनराशि 4 लाख 76 हजार 864 रुपये है। उन्होंने बताया कि दोबारा कनेक्शन जोड़ने के लिए उपभोक्ता को बिजली के बिल की संपूर्ण राशि के साथ 250 रुपये की अतिरिक्त धनराशि भी जमा करवानी पड़ेगी ।