Loading...

बिजली के खंभे पर काम कर रहे विद्युत कर्मचारी को करंट लगने से हुआ घायल।

PARUL • 3 Sep 2024 • 1 Min Read

HNNऊना/वीरेंद्र बन्याल

उपमंडल बंगाणा के अन्तर्गत आने वाले विद्युत तलमेहडा सर्कल के लाइनमैन संजीव कुमार को सोमवार देर शाम गांव ठंठूह में विद्युत जंपर ठीक करते इंडक्शन ज्यादा होने की वजह से अचानक विद्युत लाइनमैन को करंट लग गया। जिसके कारण वह खंभे से नीचे गिर गया। उसके नीचे गिरने से बाजू और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं।


जानकारी के अनुसार संजीव कुमार निवासी भिंडला विद्युत विभाग तलमेहड़ा में असिस्टेंट ऑफ लाइनमैन( एएलएम) के पद पर कार्यरत है। सोमवार को देर शाम गांव ठंठूह में 132 केवी लाइन के विद्युत जंपर को ठीक करते समय अचानक विद्युत कर्मचारी को करंट लग गया और नीचे गिरने से उसके बाजू और पीठ पर गंभीर चोटें आई है। सूचना मिलने पर बिजली विभाग बंगाणा के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। इस घटना के उपरांत लाइनमैन के परिजनों को सूचित किए गए। उसका उपचार करवा कर उसके घर भेज दिया गया है ।