Loading...

बिजली चोरी करने के आरोप में विभाग ने वसूला जुर्माना

PARUL • 26 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में विद्युत उपमंडल मारंडा ने बिजली की चोरी के तीन मामलों में 47 हजार 226 रुपए का जुर्माना वसूला है। यह तीनों मामले खलेट, मनसिंबल और धोरण गांव के हैं, जहां पिछले कुछ समय से उपभोक्ता अपने घर के लिए मेन पीवीसी सर्विस वायर से चोरी करते पकड़े गए हैं।

जिस पर कार्यवाही करते हुए विभाग ने इनसे जुर्माना वसूला है। बिजली विभाग द्वारा बिजली चोरों को पकड़ने की मुहिम चलाई गई है। इसी दौरान अधिकारियों ने 70 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शनों की भी जांच की।

विभाग ने उपभोक्ताओं को अपने घरों और दुकानों के अंदर जो बिजली के मीटर लगे हैं, उन्हें बाहर करवाने की सलाह दी। वहीं जिस उपभोक्ता का बिजली लोड कम है, उसे इसकी जानकारी मारंडा कार्यालय में आकर देने की बात कही।