Loading...

बिजली बिल नहीं भरने वाले हो जाएं सावधान, तुरंत जमा नहीं करवाया तो कट जाएगा कनेक्शन

SAPNA THAKUR • 1 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

विद्युत उप-मण्डल मण्डी-2 के अन्तर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्र सौली खड्ड, बिन्द्रावणी, नेला, चडयाणा, षिल्ला कीपर, मझवाड़, दूदर, कोटमोरस, सायरी, रखून, ब्राधिवीर, चडयारा, गुटकर, ओटा, बैहना, कैहनवाल, मनयाणा, टिल्ली, तल्याहड़, देवधार, पधिंयू, कठलग, रन्धाड़ा, गजनोहा, पतरौण,रत्तीपुल, अलाथू एवं मराथू, जनेड, सिरम, तांदी के विद्युत उपभोक्ताओं ने अपने बिजली के बिल जमा नहीं करवाए है।

यह जानकारी सहायक अधिशासी अभियन्ता, विद्युत उप-मण्डल नम्बर-2 मण्डी ई.बी.पी.वैद्य ने दी है। उन्होंने इन क्षेत्रों के लोगों से आग्रह किया है कि वे अपने लम्बित बिजली के बिलों का भुगतान 02 दिसम्बर, 2022 से पूर्व करें अन्यथा उनके बिजली के कनेक्शन बिना किसी अतिरिक्त पत्राचार व सूचना के अस्थाई तौर पर काट दिए जाएगें। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता अधिक जानकारी के लिए दूरभाष न. 01905-222958 व 9418126230 पर सम्पर्क कर सकते है।