Loading...

बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को भी मिलेगी पुरानी पेंशन, सीएम सुक्खू ने किया ऐलान

Ankita • 25 May 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को सीएम सुक्खू ने एक बड़ी सौगात दी है। बता दें बिजली बोर्ड के कर्मचारी पिछले काफी समय से पुरानी पेंशन का लाभ मिलने का इंतज़ार कर रहे थे, जिसे आज मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने खत्म कर दिया है। बता दें हिमाचल बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को भी पुरानी पेंशन का लाभ मिलेगा।

सीएम सुक्खू ने हैदराबाद रवाना होने से पहले धर्मशाला में यह घोषणा की। सरकार के इस फैसले से राज्य बिजली बोर्ड के करीब 9 हजार कर्मचारी लाभान्वित होंगे। कर्मचारी यूनियन के महासचिव हीरालाल वर्मा ने पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया है।

वहीं पावर फाइनेंस एंड अकाउंट एसोसिएशन, तकनीकी कर्मचारी संघ, पावर फाइनेंस एंड अकाउंट एसोसिएशन, चालक एवं ऑटो कर्मचारी संघ, प्रोजेक्ट इंजीनियर एसोसिएशन, कनिष्ठ अभियंता एवं सहायक अभियंता एसोसिएशन, पावर इंजीनियर एसोसिएशन और ग्रेजुएट जेई एसोसिएशन सहित अन्य यूनियनें ने भी सीएम का आभार जताया है।

मुख्यमंत्री की घोषणा से पहले आज सुबह राज्य बिजली बोर्ड के कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए। प्रदेश भर से हजारों कर्मचारी शिमला के चौड़ा मैदान में जुटे और धरना-प्रदशर्न और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मुख्यमंत्री की घोषणा होते ही कर्मचारियों ने धरना खत्म कर दिया और ड्यूटी पर लौट गए।