बिजली महादेव की पहाड़ी में भड़की आग, वन संपदा को नुक्सान

By SAPNA THAKUR Published: 27 Dec 2022, 10:23 AM | Updated: 27 Dec 2022, 10:23 AM 1 min read

HNN/ कुल्लू

कुल्लू जिला में स्थित बिजली महादेव की पहाड़ी में आग लगने से लाखों की वन संपदा जलकर राख हो गई है। इतना ही नहीं जिला मुख्यालय के साथ लगती खराहल घाटी के तलोगी के समीप जंगल में भी भीषण आग लगी जिससे हरे-भरे पेड़ जलकर स्वाह हो गए। हालांकि इन जंगलों को आग के हवाले कौन कर रहा है इस बात का पता अभी तक नहीं चल पाया है।

बीती देर रात तक भी जंगल आग से सुलगते रहे। हालांकि वन विभाग और दमकल विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। अगर आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो लोगों के मकान भी इसकी जद में आ सकते थे। वहीँ, जिया और बिजली महादेव के बीच पहाड़ी में भी भीषण आग लगी जिससे लाखों की वन संपदा जलकर राख हो गई है।

वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि जिला में आगजनी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। शरारती तत्व जंगलों को आग के हवाले कर रहे हैं जिससे उनके घरों और पेड़-पौधों को भी नुक्सान पहुंच रहा है।