Loading...

बिना नंबर प्लेट दोपहिया वाहन और नशा तस्करों की अब खैर नहीं

PRIYANKA THAKUR • 22 Dec 2022 • 1 Min Read

श्याम लाल कौंडल ने संभाला एसएचओ बरोटीवाला का कार्यभार

HNN / बरोटीवाला 

थाना प्रभारी बरोटीवाला श्याम लाल कौंडल ने कहा कि वह पहले नालागढ़ में बतौर एसएचओ कार्यरत थे और इस क्षेत्र को भलीभांति समझते हैं। उन्होंने कहा कि बिना नंबर प्लेट घूमने वाले दोपहिया वाहन और बिना कागजात वाहन चलाने वाले वाहन चालकों की अब खैर नहीं। इस बाबत ट्रैफिक पुलिस जवानों को आज से ही निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

वहीं नशा, खनन, चिट्टा माफिया के साथ-साथ जुए वालों को उनकी सख्त लहजे में चेतावनी है कि यह सब अब बंद कर दें, वरना उनकी खैर नहीं। नशा व खनन माफिया को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साइबर क्राइम से जुड़े मामलों को जल्द से जल्द हल करने और थाने में लंबित पड़े मामलों को निपटाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। पंचायत प्रतिनिधियों से तालमेल बनाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा और प्रवासी कामगारों के पंजीकरण को तरज़ीह दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि पुलिस जनता के सहयोग से मित्रव्रत पुलिस बनकर क्राइम को खत्म करेगी। वह क्षेत्र के लोगों के लिए 24 घन्टे उपलब्ध हैं और लोग बिना किसी झिझक विभाग से जुड़ी समस्याओं के बाबत उनसे संपर्क कर सकते हैं। वह जनता के सेवक हैं और सेवक बनकर ही जनता के सहयोग से काम करेंगे।