बिना हेलमेट जा रहा था बाइक सवार, चेंकिंग करने पर बरामद हुआ नशीला पदार्थ
HNN/ ऊना
जिला ऊना के कोटलाकलां में पुलिस ने बाइक सवार शख्स को चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गगनदीप निवासी गांव बौल, डाकघर खुरवाईं, तहसील बंगाणा व जिला ऊना हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम कोटलाकलां में बाबा बाल गेट के पास नाकाबंदी पर तैनात थी। इस दौरान पुलिस ने विदाउट हेलमेट ऊना से हमीरपुर की तरफ तेज रफ्तारी से आ रहे बाइक सवार को जांच के लिए रुकवाया। पुलिस को देख कर वह घबरा गया।
जब पुलिस द्वारा बाइक के कागजात दिखाने के लिए कहा गया तो उसने जैसे ही अपनी बाइक की साइड वाली डिक्की को चाबी से खोला तो डिक्की में से एक पॉलीथीन की पुड़िया नीचे गिरी, जिसमें 2.80 ग्राम चिट्टा पाया गया। एसपी राकेश सिंह ने मामले की पुष्टि की है।