बिरोजा फैक्ट्री में हुआ भीषण अग्निकांड, लाखों का नुक्सान
HNN/ सोलन
जिला सोलन के उपमंडल नालागढ़ के रामशहर भयुंखरी गांव में हरी चेतना रोजन बिरोजा फैक्ट्री में आग लग गई। इस घटना में लाखों के नुक्सान का अनुमान लगाया गया है।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया था। हालाँकि आग किन कारणों से लगी थी इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।
जानकारी के मुताबिक, हरी चेतना रोजन बिरोजा फैक्ट्री में अचानक ही आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और फैक्ट्री के एक हिस्से में बने वेस्ट टैंक को अपनी चपेट में ले लिया।
वहीं सूचना मिलते ही दमकल विभाग नालागढ़ की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। हालाँकि गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।
