Loading...

बिलांवाली गुजरां में दो परिवारों में मारपीट, 10 लोग घायल, मामला दर्ज

PARUL • 22 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/सोलन

जिला सोलन में बद्दी के बिलांवाली गुजरां में दो परिवारों में मारपीट के दौरान फायरिंग का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इस संर्दभ में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए मारपीट का क्रॉस केस दर्ज किया है। इस मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों का स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में यासीन पुत्र शरीफ मोह मद गांव बिलांवाली गुजरां तहसील बद्दी ने आरोप लगाते हुए कहा कि एक व्यक्ति अपने 10 से 15 अन्य साथियों के साथ घर में घुस आया और इसके परिवार पर तेजदार हथियारों से हमला कर दिया। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों ने फायरिंग भी की।

बिलांवाली में हुए लड़ाई झगड़े के मामले में दूसरे पक्ष छोटू राम पुत्र सदरदीन निवासी गांव बिलांवली गुजरां वार्ड नंबर 9 बद्दी ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि शनिवार रात को उसके मोहल्ले के निवासी ने करीब डेढ़ दर्जन लोगों के साथ मिलकर पुरानी रंजिश के चलते लाठी, डंडों, तलवारों व अन्य हथियारों सहित हमला कर दिया। एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने खबर की पुष्टि की है।