HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर में कोर्ट के बाहर हुए गोलीकांड मामले के आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से आरोपी शूटर सन्नी गिल को छह दिन का रिमांड और आरोपी अनमोल शर्मा उर्फ गौरव नड्डा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
गौर हो कि बिलासपुर शहर में 20 जून को कोर्ट परिसर के बाहर एक आरोपी पर फायरिंग की गई। इस मामले में लोगों की मुस्तैदी से पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया था। एक गोली पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हमला करने वाले घुमारवीं के सौरभ को लगी थी, जबकि दूसरी गोली मौके पर खड़ी एक गाड़ी के शीशे पर मारी गई थी। पुलिस ने आरोपी शूटर को गिरफ्तार किया तो पूरा मामला खुल गया। पुलिस जांच में पता चला है कि पूर्व विधायक बंबर ठाकुर के बड़े बेटे पुरंजन ठाकुर ने शूटर को हायर किया था।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
बता दें दोनों आरोपियों को पांच दिन के रिमांड के बाद कोर्ट में पेश किया गया। इसमें आरोपी शूटर सन्नी गिल को रविवार तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया। वहीं, दूसरे आरोपी अनमोल शर्मा उर्फ गौरव नड्डा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेजा गया।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





