Loading...

बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही: चरस सहित दिल्ली के 3 युवक गिरफ्तार

Ankita • 10 Aug 2024 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर पुलिस की स्पेशल टीम ने एक कार्यवाही को अंजाम दिया है। बता दें पुलिस ने चरस सहित दिल्ली के 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर पुलिस की स्पेशल टीम ने रोहीन क्षेत्र में आने-जाने वाले वाहनों की चैकिंग के दौरान मंडी की ओर से आ रही दिल्ली नंबर की एक गाड़ी को शक के आधार पर रोका, जिसमें 3 युवक सवार थे।

गाड़ी में सवार तीनों युवकों की तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से चरस बरामद की। इसके बाद पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। मामले की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने की है।