बिलासपुर पुलिस ने हमीरपुर से गिरफ्तार किया उद्घोषित अपराधी
HNN/ बिलासपुर
बिलासपुर पुलिस ने एक उद्घोषित अपराधी को करीब डेढ़ माह बाद हमीरपुर बाजार से गिरफ्तार किया है। इस मामले में आरोपी विकास कुमार निवासी धवान डाकघर कोट जिला हमीरपुर के खिलाफ घुमारवीं में 22 मई, 2014 को आपराधिक मामला दर्ज हुआ था।
जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अदालत में चालान पेश किया था। लेकिन आरोपी एक बार भी अदालत में पेश नहीं हुआ। जिस पर अदालत ने आरोपी को 15 मई, 2024 को उद्घोषित अपराधी करार दिया तथा मामला पुलिस की विशेष अन्वेषण शाखा को सौंपा।
पुलिस की विशेष अन्वेषण शाखा ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को शुक्रवार दोपहर को हमीरपुर बाजार से गिरफ्तार किया। उधर, डीएसपी जिला मुख्यालय एवं पुलिस प्रवक्ता मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।
