Loading...

बिलासपुर में चिट्टे की तस्करी 29.19 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

PARUL • 13 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

बिलासपुर जिले की स्पेशल पुलिस टीम ने गला मोड के पास नाकाबंदी के दौरान एक बाइक सवार से 29.19 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी की पहचान संजीव कुमार पुत्र रामपाल निवासी मोड़ा रोपड़ पंजाब उम्र 23 साल के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और स्वारघाट थाना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई तस्करों पर कड़ी कार्रवाई करने के पुलिस के प्रयासों का हिस्सा है।