HNN/बिलासपुर
बिलासपुर पुलिस ने वैटनरी चौक के पास नाकाबंदी के दौरान एक कार से 30.52 ग्राम चिट्टा और 24,500 रुपये की नकदी बरामद की। इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें तीन युवक और एक युवती शामिल हैं।
पुलिस प्रवक्ता मदन धीमान ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान एक कार (एचपी 23 डी 8381) को रोका गया और तलाशी के दौरान चिट्टा, नकदी और एक भार तोलने की मशीन बरामद की गई। आरोपियों की पहचान अंकित चंदेल, अश्विनी कुमार, शीतल और प्रशांत धर्माणी के रूप में हुई है।
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन जारी है। इस कार्रवाई से नशे के कारोबार पर बड़ी चोट पहुंची है।

