बिलासपुर में चिट्टे सहित गिरफ्तार किए 3 तस्कर
HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर में एनएच गरमाड़ा आरटीओ बैरियर के पास पुलिस ने तीन व्यक्तियों को चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोपियों की पहचान कार चालक मनिंदर जीत सिंह पुत्र स्व. अवतार सिंह, राहुल पुत्र समैल मसीह दोनों निवासी वीपीओ गुरमेल नगर लोहारा और जिला लुधियाना (पंजाब) और ललित कुमार पुत्र हरि चंद शर्मा ग्राम अलसू डाकघर देहर तह. सुंदरनगर जिला मंडी के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम गरमाड़ा आरटीओ बैरियर के पास गश्त पर थी। इस दौरान चंडीगढ़ की तरफ से आई एक कार (PB 91 6493) को जांच के लिए रोका। तभी कार सवार तीनों व्यक्ति पुलिस को सामने देखकर घबरा गए।
जिसके बाद उन्होंने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान तीनों व्यक्तियों के कब्जे से 28 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। डीएसपी मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।