Loading...

बिलासपुर में नगर निकाय चुनाव 2026 के लिए वार्डवार आरक्षण सूची जारी

PRIYANKA THAKUR 31 Mar 2026 Edited 31 Mar Quick read

Himachalnow / बिलासपुर

बिलासपुर जिला निर्वाचन अधिकारी ने आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 के लिए वार्डवार आरक्षण सूची जारी की है। सूची में नगर परिषद और नगर पंचायतों के सभी वार्डों का अनुसूचित जाति, अनुसूचित जाति महिला, महिला और सामान्य वर्ग के अनुसार निर्धारण किया गया है।

बिलासपुर

नगर परिषद श्री नैना देवी क्षेत्र
कुल 7 वार्ड निर्धारित किए गए हैं, जिसमें एक वार्ड अनुसूचित जाति महिला, तीन वार्ड महिलाओं और तीन वार्ड सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हैं। देवी, तारा और कालिका वार्ड सामान्य वर्ग, दुर्गा वार्ड अनुसूचित जाति महिला, शीतला, शक्ति और अंबिका वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

नगर परिषद घुमारवीं क्षेत्र
कुल 9 वार्डों में एक वार्ड अनुसूचित जाति, एक अनुसूचित जाति महिला, चार वार्ड महिलाओं और तीन वार्ड सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। बड्डू, टिकरी, इंदिरा और दकड़ी वार्ड महिलाओं के लिए, अंबेडकर, हरकुकर और कल्याणा वार्ड सामान्य वर्ग, जगदंबा वार्ड अनुसूचित जाति महिला और बजोहा वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।

नगर परिषद बिलासपुर क्षेत्र
कुल 11 वार्ड निर्धारित किए गए हैं। निहाल, रौड़ा, कोसरियां, चंगर और गुरूद्धारा वार्ड महिलाओं के लिए, स्टेडियम वार्ड अनुसूचित जाति महिला, लखनपुर वार्ड अनुसूचित जाति, मेन मार्केट, लक्ष्मीनारायण, टाउन हॉल और धोलरा वार्ड सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हैं।

नगर पंचायत तलाई
कुल 7 वार्डों में एक वार्ड अनुसूचित जाति, एक वार्ड अनुसूचित जाति महिला, तीन वार्ड महिलाओं और दो वार्ड सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हैं। घाटीवाली सत्थ, अपरवाली सत्थ, गुर्नाझड़ी वार्ड महिलाओं के लिए, तलाई बाजार वार्ड अनुसूचित जाति, सेउ वार्ड अनुसूचित जाति महिला, निचली सत्थ और बरयाह वार्ड सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हैं।

नगर पंचायत झंडूता
कुल 7 वार्डों में एक वार्ड अनुसूचित जाति महिला, तीन वार्ड महिलाओं और तीन वार्ड सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हैं। थाप्पर वार्ड अनुसूचित जाति महिला, जेजवीं छोटी बिलौर, बडवाड़ और वांडा वार्ड महिलाओं के लिए, आनंदघाट, झंडू और बेहरन वार्ड सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हैं।

नगर पंचायत स्वारघाट
कुल 7 वार्डों में एक वार्ड अनुसूचित जाति महिला, तीन वार्ड महिलाओं और तीन वार्ड सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हैं। दभेटा, समलेटू और थापना वार्ड सामान्य वर्ग, मटनोह, कुटेहला और मंजेहड़ वार्ड महिलाओं के लिए, काथला वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हैं।जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यह आरक्षण प्रक्रिया नियमानुसार पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न की गई है।