Loading...

बिलासपुर में बारिश के बाद अब अंधड़ से तबाही, मक्की की फसल तबाह, कई पेड़ गिरे

Ankita • 5 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश में बारिश के बाद अब अंधड़ ने तबाही मचानी शुरू कर दी है। बता दें जिला बिलासपुर में काफी अंधड़ चली, जिसके चलते मक्की की फसल तबाह हो गई है। बारिश के बाद अब अंधड़ ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है।

इसके अलावा जिले में अंधड़ चलने से कई पेड़ गिरे है। बता दें किसान कई महीने से फसल तैयार करने में काफी मेहनत कर रहे थे, लेकिन अब फसल बर्बाद होते देख बेचैन हो उठे हैं। अंधड़ चलने के कारण मक्की की फसल जमीन पर गिर गई है।

मक्की तैयार होने के मात्र 15 दिन पहले किसानों को बड़ा झटका लगा है। फसल तबाह होते हुए देख किसानों के चेहरे पर उदासी छा गई है। प्रदेश में कई ऐसे लोग है जिनकी रोजी-रोटी सिर्फ खेती करके ही चलती है।