Loading...

बिलासपुर में 10 लाख की चोरी का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार

PARUL • 18 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

बिलासपुर पुलिस ने एसीसी कॉलोनी में हुई 10 लाख रुपये की चोरी का सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। पुलिस ने 9 लाख 70 हजार रुपये की संपत्ति रिकवर करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर कुछ संदिग्धों की पहचान की। पुराने चोरों से पूछताछ के बाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने केथू जेल से आरोपियों को प्रोटेक्शन वॉरंट पर लाकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने चोरी की घटना को स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने 117 ग्राम सोने और 917 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संधोल के रहने वाले पांच व्यक्तियों के रूप में हुई है, जो पहले भी चोरी की घटनाओं में शामिल रहे हैं। पुलिस की जांच अभी भी जारी है और अन्य संभावित संदिग्धों पर भी नजर रखी जा रही है।