बिस्तर पर बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था 22 वर्षीय युवक, उपचार के दौरान…….

By Ankita Published: 22 May 2023, 2:58 PM | Updated: 22 May 2023, 2:58 PM 1 min read

HNN/ मंडी

जिला मंडी के उपमंडल सुंदरनगर में पुलिस थाना धनोटू के अंतर्गत महादेव गांव में एक युवक बिस्तर पर बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था, जिसके बाद उपचार के दौरान उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया है।

हालांकि युवक की मौत किन कारणों से हुई है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, महादेव गांव का 22 वर्षीय युवक अपने कमरे में बिस्तर पर बेहोशी की हालत में पाया गया। यह देखकर उसके परिजन चिंतित हो गए। जिसके बाद आनन-फानन में तुरंत उसे मेडिकल कॉलेज नेरचौक पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए। हालांकि परिजनों ने किसी पर भी कोई शक जाहिर नहीं किया है। खबर की पुष्टि डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।